Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह – हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करीब 80 लाख की अवैध शराब जब्त

0 224

गिरिडीह : रांची उत्पाद विभाग के आयुक्त के निर्देश पर गिरिडीह और हजारीबाग जिला के बॉर्डर स्थित चलपनिया और आठमाइल इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को लगातार सूचना मिल रही थी कि यहां बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई की जा रही है। इसी आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया।

छापेमारी कृष्णा साव के घर पर की गई, जहां से भारी मात्रा में तैयार शराब, लगभग 4000 लीटर स्पिरिट, शराब बनाने के उपकरण और झारखंड व उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यहां तैयार की जा रही शराब की तस्करी बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में की जा रही थी।

sawad sansar

जब्त की गई शराब और स्पिरिट की बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।

अभियान का नेतृत्व कर रहे उत्पाद विभाग, रांची के पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से अवैध शराब नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.