Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में ‘म्यूजिक वर्ल्ड’ का दूसरा शोरूम शुरू, एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सामान

0 53

गिरिडीह: शहर के कोर्ट रोड स्थित म्यूजिक वर्ल्ड के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दुकान संचालक मनोज केसरी के पिता अरुण प्रसाद केसरी ने फीता काटकर किया।
शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे। इस अवसर पर दुकान संचालक मनोज केसरी ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। पहले यह दुकान पुराना जेल के पीछे संचालित होती थी, जिसे अब स्थानांतरित कर कोर्ट रोड में आधुनिक स्वरूप में शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि नए शोरूम में विभिन्न कंपनियों के एसी, टीवी, फ्रिज, कूलर और वाशिंग मशीन के साथ-साथ फर्नीचर के भी आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसान किस्तों पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
संचालक ने बताया कि ग्राहक आधार कार्ड और बैंक पासबुक के जरिए जीरो डाउन पेमेंट पर भी सामान खरीद सकते हैं, जिससे खरीदारी और अधिक सुलभ हो गई है।
इस अवसर को सफल बनाने में रूबी केसरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.