Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, झंडा मैदान में जिला प्रशासन ने किया योग शिविर का आयोजन

डीसी-एसपी सहित कई विभागीय अधिकारियों के अलावे जनप्रतिनिधि व स्कूली बच्चे हुए शामिल

0 94

गिरिडीह। गिरिडीह में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के द्वारा अहले सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए और योग किया। इस क्रम में शहर के झंडा मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में एसडीओ धीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, डीएफओ मनीष तिवारी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के अलावे काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और योग किया।

sawad sansar

मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा, कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग स्वस्थ जीवन का आधार है. नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। कहा कि तनावमुक्त जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.