Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष के साथ हुए दुर्व्यव्यवहार मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने की बैठक

घटना की निन्दा करते हुए एसपी से की मामले में कारवाई की मांग, एसपी ने तीन दिनों में दिया जांच कर कार्रवाई का आश्वासन

0 90

गिरिडीह। बीते दिनों आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सह-जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कम्पु यादव के साथ कथित तौर पर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार मामले को लेकर विभिन्न राजनतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को बैठक की। सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव के आवास पर हुए बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, फारवर्ड ब्लाक के सचिव राजेश यादव, आजसू के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, आजसू महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रियंका शर्मा, राजद जिला अध्यक्ष गिरेन्द्र यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा जिला सचिव नवीन सिन्हा, डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, डुमरी अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि छगन महतो, झामुमो से राजेश वर्मा, मुकेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

sawad sansar

बैठक के दौरान जहां सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यव्यवहार मामले की निंदा की गई। वहीं बैठक के बाद सभी एसपी डॉ विमल कुमार से मिलने के लिए पहुंचे। एसपी से मुलाकात के दौरान सभी ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि किसी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आम आदमी हो या किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा व्यक्ति हो के साथ इस प्रकार से दुर्व्यव्यहार करना सही नही है।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने पुलिस कप्तान से दोषी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसपर एसपी डॉ विमल कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.