Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अब किसानों की मेहनत को मिलेगा उचित मूल्य, समाहरणालय परिसर में हुआ आम्रपाली आम स्टॉल की शुरूआत

डीसी और डीडीसी ने स्टॉल का उद्घाटन करने के साथ ही किसानों का बढ़ाया उत्साह

0 43

गिरिडीह। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाहरणालय परिसर में आम्रपाली आम के विशेष स्टॉल का शुभारंभ किया गया है। जिसका विधिवत् उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।


इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने स्टॉल का अवलोकन कर आम की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े लाभुक किसानों एवं उत्पादकों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

sawad sansar

मौके पर बताया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। आम्रपाली आम के उत्पादन से जुड़े किसान अपनी उपज को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें उचित मूल्य भी प्राप्त होगा। स्टॉल के माध्यम से आम उत्पादकों, लाभुक किसानों, एफपीओ तथा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही खरीदारों को भी स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं ताजे आम उपलब्ध मिल सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.