Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तेतरिया मैदान में क्रीड़ा भारती ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम

857

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड तथा क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में पचम्बा स्थित तेतरिया मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पचम्बा क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग की विविध विधाओं को सीखा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन समय में शंख ध्वनि और ओम् के उच्चारण के साथ हुई, जिससे वातावरण पूरी तरह योगमय हो गया।

sawad sansar

योग गुरुओं द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को योग के विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक आसन के लाभों और उसे सटीक व वैज्ञानिक तरीके से करने के तरीकों को भी विस्तार से बताया। इस दौरान योगाचार्यों ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। साथ ही, योग मन और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।

ITI

Comments are closed.