Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्व0 डॉक्टर दीपक के नवजीवन नर्सिंग होम ने 34 वर्ष किए पूरे, मरीजों को दी जा रही है है कई प्रकार की सेवाएं

तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का होगा आयोजन, मरीजो को मिलेगा लाभ

0 418

गिरिडीह। गिरिडीह के जाने माने चिकित्सक स्वर्गीय डॉक्टर दीपक बगेडिया द्वारा स्थापित नवजीवन नर्सिंग होम ने अपने 34 वर्ष पुरा कर लिया है। इसी उपलक्ष्य में नर्सिंग होम प्रबंधन ने तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन करेगी। रविवार को नर्सिंग होम की एमडी स्वाती बगेडिया, महिला चिकित्सक डॉक्टर अमिता राय और नीरज सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर में हर तरह के जांच में 33 प्रतिशत का छुट्ट दिया जाएगा। कहा कि इतने सालो में नवजीवन नर्सिंग होम ने गिरिडीह में काफी बेहतर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर दीपक बगेड़िया के समाजिक भूमिका को हमेशा से जारी रखा जायेगा।

sawad sansar

इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस 34 वर्षों के बीच नर्सिंग होम में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही आईसीयू कि सेवा के साथ डायलेसिस की सेवा शुरू की गई। साथस ही धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल से हुए एमओयू के अनुसार अब गिरिडीह के मरीजों को कैंसर जांच की सुविधा का भी लाभ मिलेगा। वहीं न्यूरो के साथ ईएनटी और मेकसोफेस और कार्डियोलॉजी सेवा शुरू किया गया है। बताया कि आयुष्मान भारत योजना से अब तक नर्सिंग होम में 5 हजार से अधिक मरीजों का सर्जरी की जा चुकी है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.