सोनम बगचुन की मांगों एवं शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के समर्थन में जेएलकेएम ने की पदयात्रा
पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावे काफी संख्या में छात्र व युवा हुए शामिल

गिरिडीह। सोनम बगचुन की मांगों के समर्थन एवं शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के आह्वान पर झंडा मैदान से शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष आकाश विश्वकर्मा कर रहे थे। वहीं पदयात्रा में जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। पदयात्रा झंडा मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए शहर भ्रण किया।
केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी सरकार, राजनीतिक दल, जाति या धर्म की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक बच्चे का संवैधानिक अधिकार है। जब शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की शिकार होती है, तब सबसे अधिक नुकसान गरीब, वंचित एवं ग्रामीण परिवारों के बच्चों का होता है। हमारा यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के सुरक्षित भविष्य की रक्षा का जनआंदोलन है। जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं नगर अध्यक्ष आकाश विश्वकर्मा ने कहा कि पदयात्रा केवल विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और जनएकजुटता का सशक्त प्रतीक है। युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी इस बात का स्पष्ट संदेश है कि अब शिक्षा, न्याय और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।


मौके पर अर्जुन पंडित, सुभाष यादव, अशोक यादव, बसंत दादा, मिहिर चंद्रवंशी, वतन साहू, सुरेंद्र यादव, मुकेश यादव, सिद्धार्थ, रंजन दादा, जीतू पंडित जी, रंजीत यादव (पूर्वी क्षेत्र प्रखंड अध्यक्ष), जमुना जी, संतोष यादव, जितेंद्र सिंह (जिला प्रवक्ता), अमित महतो (जमुआ), सादिक मुखिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह तथा शैलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

