Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ससुराल नहीं जाने से नाराज पिता ने तेज हथियार से बेटी की हत्या की, विगत कई वर्षों से पति से अलग मायके में रह रही थी बेटी मंजू

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

980

गिरिडीह। देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव में शनिवार की सुबह एक पिता ने अपनी चालीस वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के इस सनसनीखेज मामले से इलाके के लोग सदमे में हैं। पिता बेटी के ससुराल नहीं जाने से नाराज था।

घटना के बाबत बताया जाता है कि शादी के बाद भी 40 वर्षीय मंजू अपने पति के साथ रहने की बजाय मायके में रह रही थी। जबकि मंजू के पिता प्रभुनाथ सिंह कई बार बेटी को अपने ससुराल जाने के लिए कह चुके थे। जानकारी के अनुसार मृतका तीन बेटियों की मां थी और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में उसकी ससुराल थी। मंजू अपने पति घनश्याम सिंह से पिछले कई वर्षों से अलग रह रही थी। वैसे मंजू की हत्या के बाद गांव में चर्चा इस बात को लेकर भी है उसका अफेयर गांव के दो बच्चो के पिता एक अन्य व्यक्ति के साथ चल रहा था और इसी बात को लेकर पिता प्रभुनाथ सिंह अपनी बेटी से नाराज था। बीती रात इन्हीं सब बातों को लेकर बाप और बेटी के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में पिता ने धारदार हथियार से बेटी की हत्या कर दी।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान देवरी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के साथ ही हथियार भी बरामद कर लिया है।

ITI

Comments are closed.