सरिया में एक बंद घर में अपराधियों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
करीब सात लाख के जेवरात सहित 6 नगद पर किया हाथ साफ, कुत्तो को शांत कराने के लिए घर में रखे दूध का किया था प्रयोग

गिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया में बीती रात अपराधियों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 6 हजार नगद सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर बंद होने के कारण अपराधियों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी राजू मंडल और उनका परिवार घर पर नही था। वहीं अपराधियों ने राजू मंडल के घर चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने घर के आस-पास गली में मौजूद आवारा कुत्तों को शांत करने के लिए राजू मंडल के घर के रसोई से दूध और मलाई से भरे बर्तन कुत्तों के सामने रख दिया। ताकि कुत्तों का झुंड हल्ला न करे। उसके बाद अपराधियों ने राजू मंडल के घर की गली में घुसे, और गली से राजू मंडल के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक एक कमरे को खंगालते हुए कमरे में रखे करीब सात लाख के पैतृक जेवर व नगद सात हजार रूपये की चोरी कर लिया।



सोमवार की सुबह जब घटना के बाबत में गुहस्वामी सहित अन्य लोगों को हुई तो मामले की जानकारी सरिया थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। इस दौरान अपराधियों द्वारा घर से कुछ दूरी पर खेत में फैंके गए एक बक्सा भी बरामद किया।

