Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

श्री कबीर साहब के 626वां आविर्भाव महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

समाजिक कुरीतियों और आडंबर के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर शामिल की गई थी कई झांकियां

817

गिरिडीह। ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर शहर के सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु कबीर साहब के 626वां आविर्भाव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां एक ओर श्री कबीर ज्ञान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं मंदिर के बाहर भी आकर्षक साज सज्जा की गई है। वहीं महोत्सव में भाग लेने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे दूसरे राज्यों से भी कबीर पंथ से जुड़े लोग पहुंचे हुए है।

sawad sansar

महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सामाजिक कुरीतियों और आडंबर से समाज को मुक्त कराने वाले सदगुरु कबीर साहब की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा श्री कबीर ज्ञान मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभा यात्रा में कई सामाजिक संदेश के साथ झांकी भी निकाली गई थी। साथ ही गेरुआ वस्त्र में महिलाएं, युवा और पुरुष हाथ में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा की अगुवाई शंखनाद करते हुए पुरुषो और युवाओं की टोली कर रही थी। इस दौरान एक वाहन में स्वयं कबीर ज्ञान मंदिर की साध्वी और सदगुरु मां ज्ञान भी मौजूद थी। वहीं अलग अलग वाहनों में सदगुरु कबीर के अवतरण, गोविंद धाम के अलावे समाज में व्याप्त कुप्रथा और आडंबर के प्रति लोगो को जागरूक करने से संबंधित झांकी शामिल थी।

ITI

Comments are closed.