शहीद उपाध्याय पार्क स्थित तालाब की मछलियां मरी, मछली पालकों को हुआ भारी नुकसान

गिरिडीह। शहर के अफसर कॉलोनी के समीप स्थित शहीद उपाध्याय पार्क में मौजूद सरोवर में असामाजिक तत्वों द्वारा जहर डाल देने के कारण तलाब की सारी मछलियां मर गई। जिससे मछली पालक को काफी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह बड़े पैमाने में मछलियां तालाब के किनारे मरी पड़ी थी। पार्क में वॉक करने के लिए आने वाले लोगों की नजर मरी हुई मछलियों पर पड़ी तो उन्होंने इस बात की जानकारी पार्क संचालक प्यारे खान को दी। उन्होंने मामले की जानकारी तालाब में मछली पालन करने वाले लोगों को दी।
मछली पलकों ने मरी हुई मछलियों को देखकर कहा कि यह किसी असामाजिक तत्व का काम है। जिन्होंने द्वेष के कारण तालाब में जहर मिलाया है। कहा कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने मत्स्य विभाग से मुआवजे की भी मांग की।

