शहर के बड़ा चौक में खुला झामुमो समर्थित उम्मीदवार प्रमिला मेहरा का चुनावी कार्यालय।

गिरिडीह। शहर के बड़ा चौक में नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के चुनावी कार्यालय की शुरुवात की गई। बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने विधिवत् रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हेमंत सरकार के कार्य को प्रभावित होकर शहरी क्षेत्र में भी झामुमो का भी जनाधार बढ़ा है।
कहा कि इस बार निगम चुनाव में गिरिडीह शहर की जनता झामुमो समर्थित उम्मीदवार प्रमिला मेहरा को अपना आशीर्वाद देगी। मौके प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के अलावे झामुमो नेता अजीत सिंह पप्पू, शहनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, अभय सिंह, दिलीप रजक, सुनिल यादव, दारा हाजरा, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, आनन्द मिश्रा, संजय वर्मा, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, मेहताब मिर्जा, मुमताज वारिस तुफान, योगेश दास, हरिमोहन कंधवे, जाकिर हुसैन, मेहताब मिर्जा, मो शर्फुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
