Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शहर के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने की बैठक, स्थानीय समस्याओं से हुए अवगत

गिरिडीह से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा की मांग को देखते हुए रेल पदाधिकारी से की बात, कहा जल्द मिलेगी लोगों को सुविधा

0 26

गिरिडीह। शहर के तिरंगा चौक स्थित मारुति टॉवर में संचालित भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान के कार्यालय में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सामाजिक संस्थाओं के प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक में बिजली, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

sawad sansar

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित दुमका के पूर्व सांसद सह भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने सभी लोगों से शहर की मुख्य समस्याओं को गंभीरता से सुना। चर्चा के दौरान गिरिडीह से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जिसपर श्री सोरेन ने संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की तथा आश्वस्त किया कि सभी प्रबुद्धजनों के साथ मिलकर उच्च अधिकारियों से भेंट कर इस मांग को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र वासियों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य रूप से श्याम सुंदर सिंघानिया, राजेश जालान, अंकित सरावगी, मिथु खंडेलवाल, विजय लाल, सीए सौरभ जालान, पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ, बिरजू यादव, रवि पिलानिया सहित कई गणमान्य लोगों के अलावे भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मुकेश जलान, डॉ शैलेन्द्र चौधरी, प्रो0 विनीता कुमारी, सुरेश मंडल, साहिल शर्मा समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.