Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शहर की सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में उत्साह, एक बजे तक गिरिडीह में हुए 33.55 प्रतिशत मतदान

0 52

गिरिडीह। नगर निगम का चुनाव सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर के एक बजे तक गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में करीब 33.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं बड़की सरैया में 35.13 प्रतिशत और धनवार निकाय में 39 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हालांकि मतदान का प्रतिशत कम है, लेकिन मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी भीड़ लगी हुई है। बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण मतदान प्रक्रिया थोड़ी स्लो चल रही है। बावजूद इसके शहर की सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और यही वजह है कि मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी भीड़ लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.