Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व पर्यावरण दिवस पर नवडीहा विद्यालय में विधायक ने किया वृक्षारोपण

लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर की जागरूक

0 34

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने नवडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

sawad sansar

कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भी से भी आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.