Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन में हुआ भव्य कार्यक्रम, किया गया पौधारोपण

मेयर प्रमिला मेहरा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाने का संदेश

0 40

गिरिडीह। वन विभाग के द्वारा गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के कल्याणडीह स्थित नगर वन में भव्य पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके. रवि, वार्ड पार्षद इस्तियाक उर्फ लालो, अनिल राम समेत कई जनप्रतिनिधि, वनकर्मी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान मेयर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों ने नगर वन परिसर में आम, जामुन, बेल, पीपल सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। मौके पर सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

sawad sansar

मौके पर कार्यक्रम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा हरियाली बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित करना भी उतना ही जरूरी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को प्रकृति के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। वन विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.