Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने बिशनगढ़ में घटित घटना की कड़े शब्दों में की निंदा

झारखंड सरकार से की मामले में सीबीआई जांच की मांग, महिला आयोग से करेंगे शिकायत

0 30

गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने बीते दिनों हजारीबाग के बिशनगढ़ में घटित वीभत्स एवं हृदयविदारक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए झारखंड सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय और समयबद्ध निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। श्री राज ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सुरक्षा और मनोसामाजिक सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अपनी पार्टी के तरफ से वह राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राज्य महिला आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे और यथाशीघ्र न्याय की मांग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.