Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रांची में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए गिरिडीह से रवाना हुए भाजपाई

कहा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा की सर्वाेच्च प्राथमिकता

0 54

गिरिडीह। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने को लेकर रांची के मोराहबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं सहित कई भाजपाई शनिवार की सुबह रांची के लिए रवाना हुए। इस क्रम में मधुबन मोड़ पर महिला मोर्चा की बहनों का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के स्वाभिमान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मौके पर उपस्थित महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समाज में मातृशक्ति के स्वाभिमान के लिए पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। वहीं प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह मार्च जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा। भाजपा हर अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी। जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि समाज की उन्नति महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही संभव है। भाजपा महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक का महिला विरोध मार्च ऐतिहासिक होगा।

sawad sansar

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष प्रो0 विनीता कुमारी, जिला मंत्री संगीता सेठ ने कहा कि नारी शक्ति अब अन्याय और अपमान सहने वाली नहीं, बल्कि उसका डटकर जवाब देने वाली शक्ति है। महिला मोर्चा महिलाओं के हक और सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लगातार महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा आगे भी जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

रांची रवाना होने के क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष देवराज, डॉ शैलेन्द्र चौधरी, पार्षद समीर दीप, पवन कंधवे, सुरेंद्र मंडल, भाजपा नेत्री गुड़िया कुमारी, रिंकी देवी, बबली कुमारी सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.