Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रक्तदान के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सीसीएल ने रेडक्रॉस के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

688

गिरिडीह। रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सीसीएल के द्वारा बनियाडीह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले रेडक्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मौके पर सीसीएल के जीएम बासाब चौधरी ने चैयरमेन अरविन्द कुमार को शॉल, सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं सचिव विवेश जालान, संयुक्त सचिव निकिता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल विश्वकर्मा, डॉ तारक नाथ देव व डॉ शोहेल अख्तर को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक व रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मौके पर डॉ परिमल सहित काफी संख्या में सीसीएल कर्मी व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.