Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

युवक को थप्पड़ मारने का मामला गहराया, माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च सरिया थाना के अंदर दिया धरना, बीडीओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

0 17

गिरिडीह। सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी द्वारा युवकों को थप्पड़ मारने और जातिसूचक गाली देने का विवाद गहराता जा रहा है। आजाद अंसारी समेत कई और युवकों को बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने थप्पड़ मारा था और उन्हें जातिसूचक गाली भी दिया। इस घटा से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद भाकपा माले व जेएलकेएम ने सरिया में प्रतिवाद मार्च निकाला और आरोपी बीडीओ ललित नारायण पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर अब भाकपा माले ने आंदोलन शुरू किया।

इस दौरान पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सरिया बाजार के लोग शामिल हुए। प्रतिवाद मार्च सरिया बाजार से होते हुए सरिया थाना पहुंचा। जहां पूर्व विधायक समेत ग्रामीणों को थाने के बाहर रोकने का प्रयास हुआ।

sawad sansar

इस दौरान पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की भीड़ पुलिस जवानों को धकेलते हुए थाना के अंदर पहुंची और थाना के अंदर ही धरने पर बैठ गई। इस दौरान सभी बीडीओ ललित नारायण तिवारी पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.