Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महावीर गली स्थित शिव मंदिर में बीती रात हुई चोरी, लोगों में आक्रोश

0 18

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के टुण्डी रोड स्थित महावीर गली के स्थित शिव मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के शिवलिंग से शेषनाग और त्रिशूल की चोरी कर ली है। स्थानीय लोगों की माने तो मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद एक लड़का सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है जिसे संदिग्ध माना जा रहा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना में आवेदन देते हुए मंदिर में चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.