Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महा अष्टमी पूजन को लेकर चैती दुर्गा मंडपों में उमड़ी भीड भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां को अर्पित की चुनरी, सुख समृद्धि का मांगा अर्शीवाद

0 203

गिरिडीह। वासंतिक नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चैती दुर्गा स्थानों पर श्रद्धा भाव से मां शक्ति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। गुरुवार को महाअष्टमी पूजा को लेकर विभिन्न दुर्गा स्थानों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस क्रम में शहर के गांधी चौक स्थित छोटकी दुर्गा मंडप, कोलडीहा दुर्गा मंडप, बरगंडा स्थित चेताली दुर्गा मंडप, कल्याणडीह स्थित दुर्गा मंडप, राजपुत मुहल्ला, मवेशी हॉस्पिटल के समीप स्थित दुर्गा मंडप में महाष्टमी पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां शक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी को चुनरी अर्पित करते हुए श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की और मां से सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.