Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मधुबन में हुई असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक

चार लेबर कोड के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा

0 532

गिरिडीह(पीरटांड)। असंगठित मजदूर मोर्चा मधुबन शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हटिया मैदान में कॉमरेड अजीत राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान असंगठित मजदूर मोर्चा ने सभी संगठित एवं असंगठित मजदूरों से 12 फरवरी को आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अहवान किया।

बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये कानून कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देते हैं, जिससे मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा और शोषण बढ़ेगा। नेताओं ने आशंका जताई कि इन श्रम संहिताओं के लागू होने से कर्मचारियों का हड़ताल करने का मौलिक अधिकार भी सीमित हो जाएगा। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में भी कई संस्थानों में वर्षों तक काम करने के बावजूद मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, बोनस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 10 से 20 वर्षों तक कार्यरत मजदूरों को भी सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखा जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। कहा कि ये कानून लागू हुए तो मजदूर वर्ग के हितों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.