Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भोगनाडीह मामले को झामुमो ने बताया भाजपा की साजिश, किया पुतला दहन

27

गिरिडीह। भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर हुए आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर एक ओर जहां भाजपा ने झामुमो को आड़े हाथों लिया है। वहीं गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराते हुए हमला बोला है। गुरुवार को झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जेपी चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भोगनाडीह की घटना भाजपा की सोची समझी साजिश थी। कहा कि भाजपा ने हमेशा देश को बांटने और झारखंड के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का काम करती रही है। उन्होंने हुल दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर माहौल बिगाड़ने के पीछे भाजपा का हाथ बताया और प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस दिन कार्यक्रम में इसलिए शामिल नहीं हो सके क्योंकि दिशोम गुरु शिबू सोरेन तबीयत खराब थी और वे दिल्ली में मौजूद थे। कहा कि भाजपा इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर पूर्व विधायक केदार हाजरा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा समेत, प्रमिला मेहरा, दिलीप रजक, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Comments are closed.