भीषण गर्मी को देखते हुए वंडर वर्ल्ड के बाहर अस्थायी प्याऊ की हुई शुरुआत
कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स व आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में होगा संचालन, लोगों को मिलेगी राहत

गिरिडीह। भीषण गर्मी को देखते हुए कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स व आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में शहर के बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड के बाहर अस्थायी प्याऊ की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन व आरसीएम के टेक्निकल एडवाइजर पवन केड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सैकड़ो राहगीरों के बीच शीतल जल, सत्तू का शर्बत, मैंगो शर्बत और गुड़-चना का वितरण किया गया।



मौके पर केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे गर्मी में अस्थायी प्याऊ का संचालन किया जाता है जो लगभग दो माह तक चलता है। इस वर्ष भी आज से गिरिडीह बरगंडा रोड स्थित आरसीएम वंडर वर्ल्ड के बाहर इस सेवा की शुरुआत की गई है। कहा कि इस अस्थायी प्याऊ से राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी राहत मिलेगी। कहा कि प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यह सेवा जारी रहेगी, ताकि उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भीषण गर्मी में शीतल जल और शर्बत की निःशुल्क सेवा मिल पाएगी।

मौके पर केसीसीआई के संरक्षक व वंडर वर्ल्ड के संचालक अरविंद कुमार, गोपालदास भदानी, विकास गुप्ता, राजेश गुप्ता, धर्म प्रकाश, अमरनाथ मंडल, राहुल कुमार, रवि कुमार, संजय बर्णवाल, सीताराम, सुबर्जित चटर्जी, अरुण गुप्ता, प्रदीप मंडल, अजय प्रसाद, संटू कुमार, मनोहर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
