Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने शराब दुकान के स्टाफ के साथ की मारपीट, सदर अस्पताल में इलाजरत सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना, प्राथमिकी दर्ज

0 71

गिरिडीह। बीती रात शहर के मकतपुर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान के स्टाफ विक्की सिंह के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसके अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु शराब दुकान में घुसकर विक्की सिंह के साथ मारपीट करते हुए काउंटर से बाहर निकालते है और फिर उनके साथ मारपीट की जाती है। आरोप है कि सड़क पर भी विक्की कुमार सिंह को उसके साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा गया और अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। मारपीट में घायल सेल्समैन बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर घटना के दूसरे दिन सोमवार को घायल विक्की सिंह के फर्द बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया है। मामले में मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु, मंगल सिंह, मिथुन राम समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। मामले को नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और दर्ज बयान के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.