Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने पीरटांड़ प्रखंड में चलाया जनसंर्पक अभियान

लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में की मतदान की अपील

509

गिरिडीह। भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने शुक्रवार पीरटांड़ प्रखण्ड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कई गांवों मे जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों से मुलाकात कर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने मधुबन के शीतल नाथ मंदिर के आस-पास के अलावे हरिजन टोला, भारती चलकरी पंचायत के चेंगधरी, अम्बाटोला, चिरकी पंचायत के चिरकी चौक के अलावे हरिजन टोला, कुम्हरलालो पंचायत के कर्णपुरा, कुम्हरलालो के अलावे नावाडीह पंचायत के मंडाटांड़, कठवारा मनसा मण्डा के आस-पास के क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

sawad sansar

इस दौरान प्रत्याशी श्री शाहाबादी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड में सिर्फ लूटतंत्र हावी रहा है। चारो ओर सिर्फ भ्रष्टाचार का आलम छाया हुआ है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंर्पक अभियान के दौरान शरद् भगत, विनय सिंह, सिकंदर हेमब्रम, अरविंद चंद राय, सुमित कुमार समेत कई भाजपाई व समर्थक मौजूद थे।

Comments are closed.