Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने पूर्वी मुफ्फसिल भाग में चलाया जनसंर्पक अभियान

कई स्थानों पर की बैठक, कहा भाजपा की गारंटी मोदी की गांरटी, हर हाल में किया जायेगा पूरा

412

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने मंगलवार को सदर प्रखंड के पूर्वी मुफ्फसिल भाग के हरसिंगरायडीह, भोरंडीहा, अजीडीह, उदनाबाद, कोलमारा, बरमसिया, जाम्बाद, विश्वासडीह, तुरूकडीहा, गांधी श्रीरामपुर, दिवानटोला, बगजोबरा, पुरना नगर सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और अपने समर्थन में वोट की अपील की। इस क्रम में कई स्थानों पर बैठक भी हुई। उदनाबाद में मधु कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। जिनका श्री शहाबादी ने पार्टी में स्वागत किया।

sawad sansar

मौके पर श्री शाहाबादी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है। साथ ही महिलाओं को अपने घर परिवार चलाने में सुविधा हो इसके लिए आवास, फ्री राशन, 5 लाख की राशि तक सभी सदस्यों के लिए फ्री चिकित्सा सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड आदि कई योजनाएं चला रही है। कहा कि झारखंड की माता बहनों के लिए इस बार गोगो दीदी योजना को लाया गया है जिसके तहत भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के बैंक खाते में महीने के प्रत्येक 11 तारीख को 2100 रुपए चूल्हे चौके आदि में सहायता हेतु भेजे जाएंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं में मोदी जी की गारंटी होती है और वो पूरी की जाती है। जबकि इंडिया गठबंधन झूठ के सहारे सत्ता में आने के बाद इनके वायदे भी झूठी ही निकलती है। कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में आने के लिए जो वायदे किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं किया।

मौके पर प्रकास दास, कार्तिक दास, भोला सिंह, विष्णु सिंह, विजय सिंह, अनूप सिन्हा, सीताराम वर्मा, दीपक पंडित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक संगीता सेठ, सौरभ सिन्हा समेत काफी संख्या में भाजपाई और उनके समर्थक मौजूद थे।

Comments are closed.