Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने सदर क्षेत्र में चलाया जनसंर्पक अभियान, लोगों का मिला समर्थन

खंडीहा में कई युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

731

गिरिडीह। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में भ्रमण में जूटे हुए है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने रविवार को भी जनसंपर्क अभियान चलाते हुए निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में स्थित मुस्लिम टोला एवं दलित टोला के अलावे खंडीहा-झगरी, तेतरिया टोला पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं खंडीहा मंे विशाल गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं ने भाजपा में शामिल होकर निर्भय शाहाबादी को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधान गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका और सिख समाज के लोगों से मुलाकात की।

sawad sansar

मौके पर श्री शाहाबादी ने कहा कि जब भी वे चुनाव लड़े है तो पचम्बा की जनता से हमेशा उन्हे सहयोग मिलता रहा है। जिसके लिए उन्होंने यहाँ की जनता का आभार भी व्यक्त किया। कहा की इस चुनाव में भी लोग काँधे से कांधा मिलाकर साथ चलेंगे इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। कहा की पूरे प्रदेश मे बदलाव का वातावरण है। लोग इस सरकार के संरक्षण में केवल लूट खसोट, भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाओं का विकास हुआ है।

मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, सदानंद वर्मा, संजय सिंह, सुरेश मण्डल, मुकेश जालान संदीप डंगाइच, विजेंद्र यादव, संजय सिंह, टेको रविदास, प्रकाश दास, नवनीत सिंह, शंकर दास सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.