Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा जिला महानगर की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

कहा 2029 में झारखंड में भगवा लहराने के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध

0 70

गिरिडीह। भाजपा जिला महानगर की मासिक बैठक गुरुवार को हरिचक्र स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। वहीं बैठक का संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेमब्रम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मंडल स्तर पर बैठक कर पार्टी को संगठित करने और पार्टी स्तर पर दिए गए कार्यों को धरातल पर उतारने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि हर महीने की 1 से 7 तारीख तक सभी मंडलों में बैठक सुनिश्चित करना है, महीने के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र में बैठक करना है, महीने के अंतिम रविवार को मन की बात हर बूथों पर सुनना हैl उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जवाबदेही दी गई है उसे धरातल पर उतारने का काम हम सभी को करना है l प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला के पदाधिकारी अगर तीन बैठक में नहीं आते हैं तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा।

sawad sansar

कहा कि एक पेड़ मां के नाम सभी लोगों को अपने-अपने घरों में अपने-अपने बूथों में अधिक से अधिक संख्या में लगाना है l विश्व योग दिवस पर 21 जून को गिरिडीह महानगर जिले के सभी मंडलों के सभी बूथों पर योग करना है l

वहीं प्रदेश मंत्री शालिनी वैशखिहार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व 2029 में झारखंड में हर हाल में भगवा लहराने के लिए संकल्प लिया है। जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। कहा कि अभी से ही पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लोग संगठन मजबूती में लग जाये। बैठक में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि पार्टी के सारे कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलाकर एक दूसरे के सुख-दुख में सहयोग करें। पार्टी जिसको भी टिकट देगी सारे लोग तन मन से लगेंगे और 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बने इस बात के लिए अभी से कमर कस लेना है और झारखंड में हर हाल में भगवा फहराना है।

बैठक में पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता कुमारी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा संजीव कुमार गुड्डू, संगीता सेठ, संत कुमार लल्लू, सुभाष सिन्हा,कामाख्या गिरी, श्याम प्रसाद, दीपक यादव, सुरेश मंडल, गीता पांडे, रिंकी देवी, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, मनोज संघई, अजय सिंह, सोमनाथ पांडे, राजेश गुप्ता, मनोज पांडे, केदार महतो, कुंदन सिंह, जयप्रकाश वर्मा, राजू साव, अंबुज मोदक, अमर सिन्हा, सुमन सिन्हा, प्रदीप राय, इनोद साव, गंगाधर दास, प्रमोद मंडल, शिवकुमार यादव, मुकेश मंडल, दीनदयाल मंडल, संतोष भदानी, पंकज गुप्ता, रघुनंदन कुशवाहा, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, जगदीश साहू तारकेश्वर राय, राजकुमार मंडल, नारायण साहू, संजय पुजहर, शंकर कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव, कैलाश बरनवाल, दुलारचंद महतो, सुभाष साहू सहित कई लोग मौजूद थे l

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.