Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा के झारखंड बंद को झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया फेल

कहा झारखंड में भाजपा की थी अराजकता फैलाने की साज़िश, जनता से नही मिला समर्थन

0 8

गिरिडीह। झारखंड में भाजपा द्वारा छात्र आन्दोलन के पीछे से अराजकता फैलाने की जो साजिश रची गई थी वो फेल हो गई है। जनता ने भी भाजपा के झारखंड बंद को पूरी तरह से नकार दिया है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को नये सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। प्रेसवार्ता में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने छात्रों की मांग पर त्वरित कार्रवाई की। देश के किसी भी राज्य में कोई सरकार द्वारा छात्र या जनता की मांग पर सरकार के आमने-सामने आकर इस तरह से बात करने का कोई उदाहरण नहीं है, लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार ने छात्रों से वार्ता भी की और उनकी मांगों को भी माना।

उन्होंने कहा कि छात्र संगठन शांति पूर्वक आन्दोलन कर रहे थे, सरकार के प्रतिनिधि छात्र संगठनों से बात चीत भी कर रहे थे। सरकार ने छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली थी। इसी बीच छात्र आन्दोलन में पश्चिम बंगाल से लोगों को भाजपा ने बुलाकर उपद्रव मचाया। कहा कि सारी बातें मुख्यमंत्री के संज्ञान में दी जा रही थी, लेकिन भाजपा की करतूत ने सब खत्म कर दिया और आन्दोलन को अराजक बना दिया। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि झारखंड बंद पूरी तरह फेल रहा। ना छात्र का समर्थन मिला और न ही जनता ने ही समर्थन दिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.