Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाई की साली से शादी की जिद लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा शादीशुदा युवक

घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी के साथ ही भाई की साली को भी साथ रखना चाहता है युवक

0 102

गिरिडीह। बड़े भाई की साली से शादी करने की जीद लिए एक शादीशुदा युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और घंटों हाई भोल्टेज ड्रामा करता रहा। मामला निमियाघाट थाना क्षेत्र के जरुवाटांड़ का है। जबकि युवाक बासुदेव महतो जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड का रहने वाला है। बासुदेव अपने बड़े भाई की साली से शादी कराने की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ा और धमकी दी कि जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। बासुदेव पहले से शादीशुदा है और उसका ससुराल नावाडीह प्रखंड के बेहराडीह में है।

sawad sansar

बताया जा रहा है कि युवक का अपने बड़े भाई की साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक का कहना है कि वह अपनी पत्नी और प्रेमिका दोनों को साथ रखना चाहता है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को समझाने का प्रयास करती रही। बासुदेव एक निजी कंपनी में काम करता है। समाचार लिखे जाने तक काफी मशक्कत के बाद भी युवक को टावर से नीचे नहीं उतरा जा सका था। यहां तक कि पुलिस भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.