भव्य शोभा यात्रा के साथ माता मथुरासिनी पूजन महोत्सव शुरू
रिमझिम बारिश के बीच भक्तों में दिखा उत्साह, शोभायात्रा में शामिल होकर किया शहर भ्रमण


गिरिडीह। शीतला अष्टमी के मौक़े पर माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी पूजन महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा से की गई। शुक्रवार की सुबह शहर के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास के प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निाकली गई। दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बीच निकली शोभा यात्रा में काफी संख्या में समाज की महिलाएं व पुरूष शामिल हुए और शहर का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं व बच्चों का भी उत्साह देखने लायक था। सभी भक्त पूरे उत्साह के साथ मां मथुरासिनी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं एक रथ पर माता मथुरासिनी के स्वरूप में एक कन्या विराजमान थी।
शोभायात्रा को सफल बनाने में निवर्तमान पार्षद सह झामुमो नेता सुमित कुमार, भाजपा नेता विवेक गुप्ता उर्फ विक्की, सिद्धांत कन्धवे, अमित गुप्ता, साहिल समेत कई युवा लगे हुए थे।

Comments are closed.