Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर लोगों ने की श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा

0 11

गिरिडीह। मर्यादापुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर मनाया जाने वाला पर्व रामनवमी के मौके पर श्रीराम भक्त हनुमान की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं आखाड़ा समितियों के द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर में बजरंगबली की पूजा करने के साथ ही शस्त्र पूजन किया गया।

इस दौरान शहर के टॉवर चौक स्थित हनुमान मंदिर, शिव महावीर मंदिर, हुट्टी बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर, बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर, अरगाघाट स्थित हनुमान मंदिर, पेसरागढ महावीर मंदिर, बरवाडीह स्थित हनुमान गढ़ मंदिर, कुटिया मंदिर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर सहित शहर के विभिन्न मुहल्लों में स्थित हनुमान मंदिरों में स्थानीय अखाड़ा समितियों व भक्तों के द्वारा श्रद्धा भाव से महावीर बजरंगी की पूजा अर्चना की गई। इस क्रम में भक्तों ने अपने अपने घरों में भी बजरंगबली के साथ-साथ बजरंगी ध्वज की पूजा अर्चना की और ध्वजारोहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.