Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बुढवा आहार के पास हुए उमेश दास हत्या मामले का गिरिडीह पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा पुलिस दबिश के कारण भागने के फिराक में थे अपराधी

658

गिरिडीह। बीते दिनों पचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब के समीप उमेश दास नामक मजदूर की हुई हत्या मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में गिरिडीह एसपी के निर्देश पर डीएसपी कौशर अली के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अपराधी पचंबा थाना क्षेत्र के मनिकलालो के रहने वाले है। मंगलवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चार मार्च की रात को अज्ञात अपराधियों के द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र के ससारको के रहने वाले उमेश दास की पचंबा स्थित बुढ़वा आहार के पास हत्या कर दी थी। मामले को लेकर मृतक के भाई राजदेव दास के द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पचम्बा थाना कांड सं0- 29/25, दि0- 05.03.2025, धारा- 103(1) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी कौशर अली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी कर की गई। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हत्या कांड मे संलिप्त 31 वर्षीय हरि लाल दास, 19 वर्षीय बसन्त कुमार दास, 59 वर्षीय सोमर दास के घर पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया पुलिस दबिस के कारण सभी अपराधी भागने के फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा एवं खून पोछने के लिए प्रयोग में लाये गए गमछा को बरामद किया।

ITI

Comments are closed.