Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बीबीसी मोड़ के पास हुए नोक झोक के बाद निगम ने चलाया अभियान, हटाया गया अतिक्रमण

कपड़ा कारोबारी और सड़क किनारे लगाने वाले सब्जी व फल दुकानदारों के बीच हुई थी नोक झोक

0 7

गिरिडीह। शहर के काली बाड़ी चौक व बीबीसी रोड के समीप शनिवार की सुबह हुए नोक झोक के मामले के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। हालांकि शनिवार की सुबह सब्जी व फल ठेला दुकानदारों के माहौल को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते नगर थाना पुलिस के मौके पर पहुंच जाने के कारण माहौल को सामान्य हो गया। इस दौरान काली बाड़ी चौक के पास बीबीसी रोड मोड से नाली के ऊपर लगे दुकानों को हटाया गया। नप कर्मियों के द्वारा जेसीबी का प्रयोग करते हुए व्यवसायिक ठेलों के साथ ही मौके पर पड़े मलबे को भी साफ कराया गया।

sawad sansar

बताया जाता है कि बीबीसी रोड मोड़ के सामने दीपक श्रीवास्तव नामक का कपड़ा कारोबारी की जमीन है नाले से बिल्कुल सटा हुआ है। वहीं नाले के दूसरे साइड सड़क पर सब्जी ठेला दुकानदारों का अवैध कब्जा हो जाता था। जिसके कारण न सिर्फ सड़क जाम की समस्या होती है बल्कि कपड़ा कारोबारी और उनके बीच हर रोज नोक झोक भी हो जाता था। शनिवार को भी जब दीपक और उनकी बहन ने अपने हिस्से की जमीन की घेराबंदी किया, तो ठेला दुकानदार और दीपक श्रीवास्तव की बहन के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद मामूली नोंकझोंक में बदल गया।

हालांकि समय रहते नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त विजय सिंह विरुआ और डीएसपी नीरज सिंह के अलावे थाना प्रभारी रतन सिंह घंटो मौके पर खड़े रहकर जेसीबी के माध्यम से इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.