Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिरनी में देर रात सात घरों में लगी आग, करीब 40 लाख का हुआ नुकसान

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

0 65

गिरिडीह। जिले के बिरनी प्रखंड स्थित भरकट्ठा ओपी क्षेत्र के तुलाडीह गांव में देर रात भीषण गर्मी के बीच एक घर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि आस पास सात घरों को अपने चपेट में ले लिया और पल भर में गांव के ही वासुदेव ठाकुर, शक्ति ठाकुर, मुरली ठाकुर, नागो ठाकुर, बंगाली ठाकुर, सुदामा ठाकुर और अर्जुन ठाकुर के घर को जला डाला। इस दौरान वासुदेव ठाकुर के घर के किरायेदार विनय राम के घर में भी आग लगी। आग लगने के कारण विनय राम के घर में रखा करीब दो लाख का समान जलकर राख हो गया। जबकि अन्य छह घरों में लगी आग से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान सात घरों में फैले भयावह आग को देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीण बचाव कार्य में जुटते हुए पास में रखे पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों को सफलता नही मिली।

sawad sansar

इस बीच धनवार अग्नि शमन को कॉल किया गया। सूचना मिलते ही कुछ पलो में अग्नि शमन की गाड़ी तुलाडीह पहुंची, और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। गनीमत रहा कि इस भीषण आगलगी कि घटना में कोई हताहत नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.