Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

0 89

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को छह दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

समर कैंप में कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कैंप में पाठ्य, सहगामी एवं खेल आधारित विविध गतिविधियों को शामिल किया गया है। कैंप के दौरान छात्र-छात्राएं हिंदी ड्रामा, भाषण, अभिव्यक्ति, कविता पाठ, अंग्रेजी ग्रामर, ड्रामा एवं स्पीच, “मैथ्स विद फन”, संगीत, कला शिक्षा तथा नृत्य कौशल जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल गतिविधियां भी समर कैंप का हिस्सा बनाई गई हैं।

sawad sansar

विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रों के बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के उद्देश्य से रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास होगा, जिससे वे भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सकेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के चौमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, कौशल और आत्मविश्वास के विकास के लिए ऐसे रचनात्मक मंच अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.