Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पुलिस एसोसिएशन की गिरिडीह शाखा ने भी विधायक जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा

बरवड्डा मामले को लेकर प्रसवार्ता कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जताया विरोध

0 7

गिरिडीह। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की गिरिडीह शाखा ने डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित रूप से किए गए अमर्यादित व्यवहार और अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के सचिव भरत सिंह सिकरियाल और उपाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की गरिमा और सम्मान बनाए रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अपमानजनक अथवा अभद्र व्यवहार किया जाना उचित नहीं है। कहा कि जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए दोनों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

sawad sansar

कहा कि गिरिडीह शाखा प्रदेश एसोसिएशन द्वारा जताए गए विरोध का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के सम्मान, गरिमा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एसोसिएशन आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.