Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीरटांड़ में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने की सभा, कहा कोल्हान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी को जिताने की की अपील

493

गिरिडीह। चुनाव कें अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में जहां एक ओर शहरी क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की उपस्थितिथि में शक्ति पद्रर्शन किया गया। वहीं पीरटांड़ के आदिवासी इलाके सोबरनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन सिर्फ देश का नाश करने के लिए बनी है। हेमंत सरकार उसके इशारे पर ब्रेक डांस कर झारखंड को बांग्लादेशी घुसपैठियों के हाथों बर्बाद करने पर तुले है।

sawad sansar

मैया सम्मान योजना और टीचर्स भर्ती और सिपाही बहाली प्रक्रिया को अपने सरकार का उपलब्धि बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई ने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा की लहर है और अब इसे रोकना संभव नहीं। कोल्हान में प्रचंड जीत का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई ने कहा कि गोगो दीदी योजना के जरिए भाजपा राज्य की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के प्रयास में हैं।

जनसभा में भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के साथ पीरटांड़ में भाजपा के आदिवासी नेता सिकंदर हेंब्रम, इलाके के कद्दावर नेता मनोज साहू, बबलू साहू, अर्जुन हेंब्रम, बुधन हेंब्रम, रेखा देवी, प्रशांत जायसवाल समेत कई भाजपाई शामिल थे।

Comments are closed.