Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में नीजि विद्यालय छोड़कर आए बच्चों का हुआ नामांकन

महापौर और उपमहापौर ने की विद्यालय प्रंबधन की सराहना

0 25

गिरिडीह। गिरिडीह के पचंबा में संचालित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यालय रूआर 2026 कार्यक्रम के तहत नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा एवं विशिष्ट अतिथि उप महापौर सुमित कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथियों को बाल संसद के द्वारा तिलक लगाकर और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक ने पौधा देकर अतिथियों को सम्मानित किया। मौके पर नीजी विद्यालय से नाम हटाकर इस विद्यालय में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा लगातार बच्चों के भविष्य बनाने में लगे हुए हैं और यहां का परीक्षा फल शत् प्रतिशत हुआ है। जबकि सीमित संसाधन के बल पर यहां की शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। कहा कि बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक बने और देश की सेवा करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया की वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। वहीं उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि इस विद्यालय को देखकर मन प्रफुलित हो जाता है हमारे नगर निगम गिरिडीह में संचालित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा लगातार बच्चों को अच्छी ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हम विद्यालय को हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं और विद्यालय रुआर कार्यक्रम में नामांकन में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

मौके पर प्रद्यानाध्यापक श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चे उत्तीर्ण होकर सीएम एसओई पचम्बा एवं बालिका उच्च विद्यालय पचंबा प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में नामांकन के लिए जा रहे हैं। बच्चे मन लगाकर पढ़े हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कहा कि विद्यालय गुणवतापुर्ण शिक्षा और बच्चों के भविष्य संवारने में लगे विद्यालय की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका तनुप्रिया, माया मरियम हंसदा, स्वीटी कुमारी, पूनम कुमारी, सुनील कुमार, इंदू देवी, सरिता देवी, काजल देवी, गीता देवी, ललिता देवी, सारिका देवी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, माता समिति के सदस्य व अभिभावक उपस्थित थे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.