Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पारसनाथ स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरा युवक, मौत

0 241

गिरिडीह । पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार की अहले सुबह करीब सवा तीन बजे ट्रेन से उतरने के क्रम एक व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के नवदपुर बरीटंडेल निवासी बृजभूषण शर्मा के पुत्र 35 वर्षीय राजू रंजन कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि राजू रंजन मधुबन स्थित अपनी छोटी बहन अंजली कुमारी के ससुराल जा रहे थे। पारसनाथ स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

sawad sansar

बताया जाता है कि तीन भाई बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन एकता कुमारी दिल्ली में रहती हैं। जबकि छोटी बहन मधुबन में रहती थी। हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

इधर जीआरपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की पुष्टि स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.