Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचंबा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला पकड़ने लगा है तूल

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने की प्रेसवार्ता, कहा पीड़िता के परिवार को डरा घमका रहे है आरोपी युवक और उसके परिजन

0 7

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और उसके बाद हुए लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामले की शिकायत किए जाने के घंटो बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपितो की गिरफ्तारी नही होने से भाजपाईयों के साथ साथ आम लोगों में काफी नाराजगी है। मामले को लेकर भाजपा ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़िता के परिवार को आरोपी युवक और उसके परिजनों की ओर से डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजयुमो के सचिव संजीव कुमार गुड्डु ने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ लगातार छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सामने आ रही थी। मामले को लेकर भाजपा के साथ साथ स्थानीय लोग पीड़िता के परिवार के साथ खड़े होने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उन पर हमला किया गया और मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

sawad sansar

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़िता के परिवार को कथित तौर पर धमकाने के मामले में भी कार्रवाई की जाए। साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि वे लोग किसी विवाद को बढ़ाने नहीं, बल्कि समाज और पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने के लिए वहां गए थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इधर डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा की माने तो मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। आरोपितों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.