Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नववर्ष के मौके पर पतंजलि परिवार ने निकाली प्रभात फेरी, भारत माता के जयकारें से गुंजा शहर, लोगों से किया योग से जुड़ने का अहवान

0 22

गिरिडीह। सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2083 के प्रवेश पर पतंजलि परिवार के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह करीब 6 बजे पतंजलि के सदस्यों ने श्री गुरु नानक विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली और बड़ा चौक, तिरंगा चौक, बभानटोली, स्टेशन रोड होते वापस श्री गुरु नानक विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में योग साधकों के साथ साथ पतंजलि से जुड़े काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। सभी भारत माता की जय, वंदे मातरम्, स्वदेशी अपनाएंगे देश को समृधशाली बनांएगे, करो योग रहो निरोग, सत्य सनातन वैदिक धर्म की जय, बोले सोनिहाल बोले सत् श्री काल सरीखे नारे लगा रहे थे।

इस दौरान भारत स्वाभिमान न्यास के मुख्य संरक्षक गुणवंत सिंह मोंगिया ने भी लोगों को नव वर्ष की शुभकनाएँ देते हुए प्रति दिन योग करने की सलाह दी। मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीणकांत सिंह ने बताया की गिरिडीह में प्रतिदिन 5 से 6 योग कक्षा चलती है जिसमें मुख्य रूप से श्री गुरु नानक विद्यालय, रेडक्रॉस भवन, महिला महाविद्यालय, रिलायंस ट्रेंड बोडो, समुदाय भवन न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर निःशुल्क योग कक्षा चलाई जाती है। नवीनकांत सिंह ने लोगों से योग से जुड़ने का अहवान किया।

sawad sansar

कार्यक्रम में राज्य के कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास कुमार, युवा भारत के जिला प्रभारी कुमार गुप्ता, भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय बरनवाल, कुणाल कुमार, गौतम कुमार, प्रभाकर कुमार सिंह, संजीव सिंह अविनाश कुमार प्रेमलता अग्रवाल सुनीता बरनवाल माया देवी सविता देवी मुन्नी देवी निर्मला देवी सावित्री शरण विभा सिंह रणधीर कुमार गुप्ता उत्कर्ष कुमार गुप्ता गुरदीप सिंह राजकुमार बरनवाल नंदकिशोर शर्मा बबीता श्रीवास्तव दुलारी देवी निर्मल कौर सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.