Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुई नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक, विकास योजनाओं के लिए फिलहाल सभी वार्ड को 40-40 लाख देने का निर्णय

श्मशान घाट मुखाग्नि देने की राशि तय करने और मेयर के मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर नहीं बनी कोई सहमति

0 119

गिरिडीह । गिरिडीह नगर निगम के बोर्ड की दूसरी बैठक सोमवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेयर प्रमिला मेहरा, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए।

बैठक के दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि बोर्ड की बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र का विकास करना है। कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर शहरी क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं बहाल करने पर जोर दिया गया है।

sawad sansar

बैठक में मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सहमति बनी कि नगर निगम के हर वार्ड को फिलहाल 40-40 लाख की राशि आवंटित किया जाएगा। और वार्ड पार्षदो के अनुमोदन पर वार्ड में विकास कार्य शुरू होंगे। जरूरत के अनुसार वार्डो में पीसीसी, रोड निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

बैठक के दौरान वार्ड पार्षद रंजीत यादव और समरदीप ने कहा कि विकास कार्य को धरातल पर उतारने के दौरान वार्ड पार्षद के किसी भी दोस्त, रिश्तेदार को इससे दूर रख अनुभवी और पैसे से ठेकेदार लोगों को शामिल किया जाए । ताकि वे अपने अनुभव के आधार पर क्वालिटी युक्त कार्य कर सके।

इस दौरान मेयर प्रमिला ने नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने को लेकर चर्चा करते हुए मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कराने का सुझाव दिया। हालांकि इस पर कोई सार्थक निर्णय नहीं बन पाया। फिलहाल इस मुद्दे को तीसरे बैठक के लिए रखा गया। वहीं बैठक के दौरान वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने सुझाव देते हुए मांग किया कि शहर के मारवाड़ी श्मशान घाट में मुखाग्नि के लिए एक राशि तय होना बेहद जरूरी हैं। क्योंकि राशि तय नहीं होने के कारण अक्सर मुखाग्नि देने वाले डोम समाज के लोगों से शोकाकुल परिवार वालो के साथ विवाद होता है। हालांकि इस मुद्दे पर भी कोई सार्थक निर्णय नहीं बन पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.