नगर निगम में शामिल हुए सात साल बीत जाने के बाद भी सिहोडीह पटेल नगर की स्थिति दयनीय
बरीश होते ही घरों में घुस जाता है नाली का गंदा पानी, सड़क हो जाती है जलमग्न

गिरिडीह। बीते दो तीन दिनों से हो रही बारीश के कारण निगम क्षेत्र की कार्य प्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जहां जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
वहीं नालियों को पानी सड़क पर आ जाने के कारण लोगों को आवागमण में काफी फजिहत उठानी पड़ रही है। इन सबके बीच नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, सिहोडीह पटेल नगर का हाल तो ओर भी बुरा है। इलाके में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।


घरों में पानी घुसने के साथ-साथ सड़क पर भी काफी मात्रा में गंदा पानी जमा हो गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की माने तो वर्ष 2019 में उक्त इलाका नगर निगम क्षेत्र में आ गया है। सात साल बीत जाने के बाद भी नगर निगम के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नही किया गया है और न ही मूलभुत सुविधाएं ही दी जा रही है। बारीश होने के साथ ही क्षेत्र में नालियों का पानी सिर्फ सड़क ही नही बल्कि घरों के अंदर आ जाता है।
जलजमाव और नाली की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। गंदे पानी के कारण इलाके में दुर्गंध और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। फिलहाल लोग नगर निगम से तत्काल नाली की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

