Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार के सरकवाटांड में सीएनटी जमीन पर फर्ज़ी कागजात बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप

उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

0 23

गिरिडीह। जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत घोडथम्भा ओपी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरडीहा के मौजा धमला सरकवाटांड में सीएनटी जमीन पर कुछ भूमाफिया द्वारा जबरन कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। रामदेव प्रसाद पिता स्व लोकन हजाम ने शुक्रवार को उपायुक्त रामनिवास यादव को आवेदन देकर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में रामदेव प्रसाद ने बताया कि मौजा धमला सरकवाटांड में खाता नम्बर 05, प्लाट नम्बर 386 रकवा 10 डीसमील दिनांक 13 जुलाई 1989 से हासिल है। मोटेशन और माल गुजारी रसीद भी आज तक कट रहा है। लेकिन धनवार थाना क्षेत्र के गलवंती के रहने वाले मोहम्मद हारून रशीद पिता मो इसराइल, मो असलम पिता स्व मो युनूस और मोहम्मद अलताफ अंसारी पिता मंजूर अंसारी, माधोपुर के रहने वाले मो गन्नी पिता मो इसाक तथा तारा नाखो के रहने वाले मो समसुद्यीन पिता स्व हनीफ मियां के निवासी द्वारा फर्जी कागजात बनाकर अवैध रूप से हमारी सीएनटी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बताया कि एक जमीन को अब तक चार बार बेच चुका है। उन्होंने उपायुक्त से भू-माफियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.