Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हरलाडीह रेप कांड मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

0 402

गिरिडीह। जिले के हरलाडीह में बीते 25 जनवरी को दो नाबालिको के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार नाबालिक सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कुल 8 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें 4 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों में से एक लड़की घटना में शामिल एक लड़के से बातचीत नहीं कर रही थी, जिससे नाराज होकर संभवतः इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

sawad sansar

बताया कि 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हरलाडीह ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत जतरा मेला देखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले को लेकर खुखरा (हरलाडीह) थाना काण्ड स० 02/26 दिनाक 26.01.2026 धारा 70 (2)/3 (5) बी०एन०एस० एव 6/10 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद काण्ड के त्त्वरित उद्‌भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा अनुगंडल डुमरी पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SLT) का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दरता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, राँची एवं तकनीकी टीम, को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया। विशेष अनुसंधान दल (SLT) के द्वारा मानवीय एव तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरूद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हारलडीह थाना के मँझलाडीह के रहने वाले 26 वर्षीय राजेश मुर्मू, 23 वर्षीय रविलाल टुडू,

धनबाद के मणियाडीह के रहने वाले 21 वर्षीय संजय टुडू और 23 वर्षीय सोहन टुडू के अलावे विधि-विरूद्ध किशोर-04 लोग शामिल हैं।

छापामारी टीम में डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुजूर, रतन कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद महतो, राणा जंग बहादुर सिंह, नगर थाना के बिक्रम कुमार सिंह, हारलडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, मुफ्फसिल थाना के गौतम कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी, मुफ्फसिल थाना की शीला हेम्ब्रम शामिल थी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.