Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देश की नामचीन कपड़ा कंपनी सियाराम व अरविन्द ने गिरिडीह में लगाई प्रदर्शनी

कारोबारियों को दी कई ग्राहकों को आकर्षित करने की नई दिशा

0 135

गिरिडीह। केंद्र सरकार के सुझाव और पहल पर गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों सियाराम और अरविन्द द्वारा भव्य कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी गिरिडीह के प्रतिष्ठित डिस्ट्रीब्यूटर और झारखंड व बिहार में दोनों कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले शिव टेक्सटाइल के द्वारा लगाया गया। शिव टेक्सटाइल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे सियाराम और अरविन्द कंपनी के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

sawad sansar

प्रदर्शनी में गिरिडीह समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारी शामिल हुए, जिन्हें बाजार की मौजूदा चुनौतियों और नए अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रदर्शनी में शर्ट-पैंट के फैब्रिक से लेकर साड़ी और सलवार-सूट तक का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कारोबारियों को जानकारी देते हुए बताया कि बदलते बाजार में ग्राहकों की पसंद को समझते हुए सही उत्पादों का चयन करना आवश्यक है।

मौके पर सियाराम कंपनी की ओर से गुजरात से आए झारखंड के सेल्स एग्जीक्यूटिव अरुण शुक्ला और शिव टेक्सटाइल के विकास मोदी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कारोबारियों की राह को आसान बनाना है, ताकि वे अपने ग्राहकों की पसंद के अनुसार कपड़ों का चयन स्वयं कर सकें। उन्होंने बताया कि अब ग्राहकों को ब्रांड की गुणवत्ता समझाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सियाराम और अरविन्द जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के कपड़े किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.